Viral Video of UP’s Ragini – यूपी के बलिया से एक बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो एक पैर से लड़खड़ाते हुए स्कूल जाती हुई दिख रही है। इस बच्ची का एक पैर दुर्घटना के चलते टूट गया था, जिसके बाद उचित इलाज नहीं मिलने पर ये लटक गया और बच्ची एक पैर से ही चलने लगी। रागिनी नाम की ये बच्ची अब स्कूल भी ऐसे ही जाती है और रोजाना करीब 400 मीटर का सफर तय करती है…

इस दौरान कई बार वो लड़खड़ाते हुए गिर भी जाती है और फिर रोने लगती है, लेकिन स्कूल जाने की जिद उसे फिर से खड़ा करती है और वो अपनी मंजिल की तरफ आगे बढ़ती है। अब इस लड़की की मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़े हैं और डीएम बलिया ने भी संज्ञान लिया है।

बच्ची का संघर्ष भरा जीवन

बलिया के मानियर विकास खंड के रानीपुर दिघेड़ा गांव की रागिनी जब महज 7 महीने की थी, तभी एक सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा बैठी। रागिनी जब बड़ी हुई तो अपने साथ के बच्चों को स्कूल जाते देख रोने लगती थी और अपने माता पिता से स्कूल जाने की जिद करती थी। रागिनी अब स्कुल जाती है और कक्षा एक की छात्रा है। अपने एक पैर के सहारे अपने घर से करीब 400 मीटर दूर मौजूद स्कूल पहुंचती है।

रागिनी, मनियर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दिघेड़ा में कक्षा एक की छात्रा है। करीब 6 माह की उम्र में सड़क हादसे में उसका एक पैर चला गया था। इसके बावजूद वह पढ़ाई जारी रखे हुए है और घर से स्कूल तक लगभग 400 मीटर की दूरी एक पैर पर कूदते हुए तय करती है, जो ज्यादातर बच्चों के लिए आसान पैदल दूरी है, लेकिन उसके लिए रोज का कठिन परिश्रम।

डीएम से की थी अपील

रागिनी ने वीडियो वायरल होने के बाद डीएम बलिया से अपील करते हुए एक ट्राई साइकिल की मांग की थी। इस अपील के बाद डीएम खुद बच्ची से मिलने पहुंच गए और उसे ट्राई साईकिल के साथ खेलकूद का सामान भी दिया। अब रागिनी ट्राई साइकिल पाकर काफी खुश है।

एक वीडियो अपील में, उसने कहा: ‘डीएम अंकल, मेरा एक पैर खराब हो चुका है, हमें साइकिल दिलवा दीजिए, हम रोज पढ़ने आएंगे।’

इस पूरे मामले को लेकर डीएम मांगल प्रसाद सिंह ने कहा, “बिटिया ने कल एक बहुत ही भावुक अपील की थी। जब मैंने अपील सुनी तो मैंने तय किया कि बिटिया से मिलने उसके गांव जाएंगे। बिटिया के साथ एक बहुत दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें उसका बांया पैर चलने लायक नहीं बचा। अब हमारी तरफ से उसकी कुछ मदद की गई है।”

डीएम की तरफ से बच्ची को मेडिकल मदद देने की भी बात कही गई है, बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। साथ ही डीएम ने कहा है कि आगे भी बच्ची की मदद की जाएगी और उसकी पढ़ाई को लेकर जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।

बुधवार को प्रशासन ने रागिनी, जो कक्षा एक की छात्रा है, को दो ट्राईसाइकिल, किताबें, स्कूल बैग, खिलौने और चॉकलेट प्रदान किए।

डॉक्टर बनने का सपना

एक पैर के सहारे स्कूल तक जाने वाली रागिनी का सपना डॉक्टर बनने का है। एक पैर से उछलते हुए स्कूल तक का सफर तय करने वाली इस बिटिया की मदद के लिए अब कई लोग आगे आ रहे हैं, उनका कहना है कि बच्ची के जज्बे को सलाम करना चाहिए।

रागिनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो के बाद सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मासूम छात्रा को दो ट्राइसिकल दिलाईं।

Also Read – The Furious Form of Ganga In Bhagalpur – नदी में समाए 2 मंदिर, घर छोड़कर भागे लोग….

Viral Video of UP's Ragini
Viral Video of UP’s Ragini

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी रागिनी की मदद के लिए पहल की। स्थानीय आप कार्यालय के पदाधिकारियों ने रागिनी के घर का दौरा किया और उसे एक ट्राईसाइकिल और 26,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी। संजय सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से परिवार से बातचीत की और उसकी शिक्षा और कृत्रिम अंग के लिए आगे की सहायता का वादा किया। – Watch Youtube Video

निष्कर्ष

बलिया की 7 वर्षीय रागिनी एक पैर पर कूद-कूदकर रोज 400 मीटर दूर स्कूल जाती है। रागिनी ने 6 महीने की उम्र में सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर खो दिया था, लेकिन उसका हौसला नहीं टूटा।

उसका सपना डॉक्टर बनने का है और वह कक्षा एक की छात्रा है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम मांगल प्रसाद सिंह ने खुद बच्ची से मुलाकात की और उसे दो ट्राईसाइकिल, किताबें, स्कूल बैग और अन्य सामान दिया।

सीएम योगी और आप सांसद संजय सिंह ने भी रागिनी की मदद के लिए पहल की। प्रशासन ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया है और आगे भी उसकी पढ़ाई और इलाज में मदद का वादा किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *