Ujjain Viral Kinnar Incident – चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता से मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उज्जैन पुलिस ने किन्नर अघोरी काली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले वह इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्टकर बुराई करने वाले लोगों को खत्म करने की धमकी दे रही थी…

जीवाजीगंज थाने में हुई थी एफआईआर

दरअसल, इस मामले में 30 अगस्त को फरियादी विष्णुनाथ ने जीवाजीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसमें कहा था कि आरोपी काली उर्फ नंदीगिरी ने जलते शवों के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए वीडियो बनाया है। उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर वायरल किया।

धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस इस कृत्य से मानव शव की अवहेलना होने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद उज्जैन के जीवाजीगंज थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। साथ ही किन्नर अघोरी काली को गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद को श्मशान वासी बताती थी।

थाने लेकर पहुंची पुलिस

किन्नर अघोरी काली को पुलिस थाने लेकर पहुंची है। साथ ही प्रकरण दर्ज आगे की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

मामले में थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि काल भैरव घाट निवासी फरियादी विष्णुनाथ ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के साथ वीडियो भी दिया गया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की चिता पर चल रहे शव के साथ छेड़छाड़ कर उसका अंश खाना दिखाया जा रहा है। शिकायत पर काली उर्फ नन्दगीरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 301 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

तंत्र-मंत्र के नाम पर दे रही धमकी

वीडियो को लेकर काफी आलोचना हो रही थी। संत समाज के लोग भी इसे लेकर नाराज थे। इसके बाद काली ने एक और वीडियो जारी किया था, जिसमें सबको खत्म करने की धमकी दे रही है। पुलिस कस्टडी में भी उसके तेवर कम नहीं हुए हैं।

आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी काली उर्फ नंद गिरि के खिलाफ बीएनएस की धारा 301 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया है, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

काली उर्फ नंद गिरि, जो खुद को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बताती है, ने चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर यह वीडियो बनाया था और इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘digambarladyaghorinagasadhvi’ पर अपलोड किया था।

Also Read – डॉक्टर बनने का सपना और स्कूल पहुंचने की जिद, एक पैर से लड़खड़ाते हुए चलती बच्ची का वीडियो वायरल….

Ujjain Viral Kinnar Incident
Ujjain Viral Kinnar Incident

संत समाज में आक्रोश

वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन के संत समाज और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सेनापति काल भैरव कमेटी ने जीवाजीगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

वीडियो में काली ने मानव मांस को ‘बहुत स्वादिष्ट’ बताया था और लोगों को चेतावनी दी थी कि वे उससे दूर रहें।

गिरफ्तारी के बाद भी नहीं बदले तेवर

गिरफ्तारी के बाद भी काली के तेवर नहीं बदले हैं। पुलिस कस्टडी में भी वह धमकी देती रही है।

निष्कर्ष

उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता से मांस निकालकर खाने का वीडियो वायरल होने के बाद किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है। 30 अगस्त को फरियादी विष्णुनाथ ने जीवाजीगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 301 (श्मशान स्थल पर अतिक्रमण और मानव अवशेषों के साथ अपमान) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया है। – Watch Youtube Video

काली ने गिरफ्तारी से पहले इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट कर विरोध करने वालों को मारने की धमकी दी थी। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *