चीनी ऐप से हैक हो रहा ई-रिक्शा – सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि ई-रिक्शा को एक चीनी ऐप से बंद किया जा सकता है। इस वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि ऐप का नाम BAT-BMS है, जिसकी मदद से किसी ई-रिक्शा की बैटरी को ऑफ किया जा सकता है और ई-रिक्शा को बीच सड़क में बंद कर दिया जा सकता है…

क्या करता है यह ऐप?

BAT-BMS एक चीन में बना ऐप है, जो लिथियम-आयन बैटरी को मैनेज और मॉनिटर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस ऐप से आप बैटरी हेल्थ, वोल्टेज, करंट और चार्जिंग प्रतिशत की रियल-टाइम में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा लिथियम बैटरी के तापमान को भी ट्रैक करने का काम करता है, जिससे बैटरी का ओवरहीट न हो और धमाके जैसी स्थिति से बचा जा सके। यह ऐप बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) को कंट्रोल और मॉनिटर करने के लिए बनाया गया है।

क्यों वायरल हो रहा है?

दावा किया जा रहा है कि ई-रिक्शा में लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी में एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड BMS होता है। उस सिस्टम को इस ऐप से हैक किया जा रहा है और ई-रिक्शों को अचानक बंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि इस ऐप से ई-रिक्शा बंद हो जाते हैं। टेक विशेषज्ञों ने भी सोशल मीडिया पर इस पर पोस्ट किया है और उनकी मांग है कि अगर यह सच है, तो तुरंत इस ऐप पर रोक लगाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह के ऐप का गलत इस्तेमाल रिक्शा चालक और सवारियों के लिए खतरनाक हो सकता है।

आखिर क्या खतरा है?

सोशल मीडिया पर एक टेक कंटेंट क्रिएटर ने इसे लेकर पूरी डिटेल के साथ वीडियो भी शेयर किया है। उनका कहना है कि ज्यादातर ई-रिक्शा में चीनी कंपनियों के बनाए गए BMS का इस्तेमाल होता है। यह सिस्टम बैटरी को मॉनिटर करता है और मोबाइल ऐप से जुड़ जाता है।

टेक क्रिएटर ने बताया कि इस BMS को यूजरनेम और पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं, लेकिन लापरवाही और थोड़ी सुविधा के लिए इन्हें बिना पासवर्ड या यूजरनेम के ओपन मोड में ही छोड़ दिया जाता है। इसके कारण कोई भी व्यक्ति चीनी ऐप से नजदीकी ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट कर ले रहा है।

उन्होंने आगे कहा है कि इस ऐप में रिमोट कट-ऑफ का ऑप्शन भी दिया जाता है। इससे एक बार ऐप से कनेक्ट करने के बाद बीच सड़क चलते ई-रिक्शा को अचानक बंद किया जा सकता है।

Also Read – दिल्ली में इस दिन से नहीं बिकेगी पेट्रोल बाइक! जानिए किस तरह के टू-व्हीलर को मिलेगी एंट्री…

चीनी ऐप से हैक हो रहा ई-रिक्शा
चीनी ऐप से हैक हो रहा ई-रिक्शा

क्या यह सच है?

सोशल मीडिया पर लोग प्रैक के तौर इस के वीडियो बना रहे हैं, लेकिन यह बेहद खतरनाक है। अगर यह दावा सच है, तो यह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है। कोई भी व्यक्ति बिना पासवर्ड के ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट करके उसे बीच सड़क में बंद कर सकता है।

इससे रिक्शा चालक की ड्यूटी, सवारियों की सुरक्षा और सड़क पर अचानक गिरने या बंद होने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में इस ऐप पर रोक लगाने की मांग और अधिक अहम हो गई है।

निष्कर्ष

चीनी ऐप BAT-BMS से ई-रिक्शा हैक किए जा रहे हैं और बीच सड़क में उन्हें बंद किया जा रहा है। यह खतरनाक सुरक्षा कमजोरी है, क्योंकि बिना पासवर्ड के BMS से कनेक्ट होकर कोई भी रिमोट कट-ऑफ कर सकता है।

अगर यह सच है, तो यह ई-रिक्शा चालकों, सवारियों और सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। टेक विशेषज्ञ और रिक्शा चालकों की मांग है कि इस ऐप पर रोक लगाई जाए और BMS को यूजरनेम और पासवर्ड से सुरक्षित करने की व्यवस्था को जरूरत से ज्यादा मजबूत बनाया जाए।

Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *