राम मंदिर में चंदा चोरी – अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों देशभर में गर्माया हुआ है। मामले की जांच के लिए योगी सरकार की तरफ से एसआईटी का गठन किया गया है, आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उनकी भी गिरफ्तारी हुई है। साथ ही, ट्रस्ट के चंपत राय और अनिल मिश्रा जैसे बड़े पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।
इसी बीच हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मामले पर अलग ही बयान दिया है। उनका कहना है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बाहरी लोगों को सवाल नहीं उठाने चाहिए…
Contents
क्या बोले पिंकी चौधरी?
पिंकी चौधरी ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘आज हमारा भव्य राम मंदिर है, जिसे देखने के लिए पूरे देश के कोने-कोने से लोग जा रहे हैं। जो लोग चंदा दे रहे हैं, वो सभी रामजी को मानने वाले हैं। जो वहां थे, वो भी रामजी को मानने वाले ही हैं और रामजी के आशीर्वाद से ही उनके घरों में कुछ चंदा गया है। उनका मन परिवर्तित हुआ और चंदा उनके घरों में गया। इसमें किसी को प्रश्नचिह्न लगाने का और किसी को यह कहने का अधिकार नहीं है कि उन लोगों को उठाओ, जेल में बंद करो। मंदिर हमारा, चंदा हमारा, चोरी की हमारे लोगों ने और तुम लोग खामखाह ड्रामेबाजी कर रहे हो।’
Also Read – 35 करोड़ की पेशकश, 15 विधायकों के इस्तीफे और सरकार गिराने की साजिश, 3 गिरफ्तार…
‘मस्जिदों और मदरसों पर कोई नहीं बोलता’
अपने वीडियो में पिंकी चौधरी ने आगे कहा, ‘मस्जिद और मदरसों पर तो किसी ने आवाज नहीं उठाई। इन मदरसों में विदेश से, पाकिस्तान से, इस्लामिक कंट्री से और कहां-कहां के देशों से पैसा आ रहा है। मस्जिद और मदरसों में आकर वहां से आतंकवादी पैदा किए जा रहे हैं। वहां कोई बोलने को तैयार नहीं है। वहां सबके मुंह में दही जम जाती है। जितने भी चर्च हैं, उनमें बाहर से फंडिंग आती है। ईसाई देश फंडिंग करते हैं और हमारे देश में ईसाई बनाने का काम करते हैं। वहां कोई आवाज नहीं उठाता है।’
‘हमारा चंदा चोरी हुआ, हम देखेंगे’
पिंकी चौधरी ने कहा, ‘अब इन्हें एक मुद्दा मिल गया है रामजी के ऊपर। बोल रहे हैं कि अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी हो गया। अरे, हमारा चंदा चोरी हुआ है, हम उसे देखेंगे। आपको हमारे मंदिर पर सवाल-जवाब करने का अधिकार नहीं है। सभी हिंदुओं को इसपर आवाज उठानी चाहिए। हमारा मंदिर, हमारा चंदा चोरी हुआ है, वह हम देखेंगे। किसी दूसरे आदमी को इसमें हाथ डालने का या बोलने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।’
क्यों बयाना चर्चा में?
पिंकी चौधरी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब बहस खड़ी कर दी है। एक तरफ जहां लोग चढ़ावा चोरी के मामले की सख्त और सत्यनिष्ठा जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष का यह बयान इसे ‘हिंदू मंदिर और हिंदू चंदा का मुद्दा’ बताकर बाहरी लोगों की आवाज पर रोक लगाने की बात कह रहा है।
कई लोगों का मानना है कि मंदिर और चंदा का मामला सचमुच हिंदू समाज के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन चोरी का मामला भी कानूनी और जांच का हिस्सा है। इसलिए जांच को आगे बढ़ाना और सत्य साफ करना ही सही रास्ता है।
निष्कर्ष
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर पिंकी चौधरी का बयान राजनीतिक और सामाजिक बहस को और तेज कर दिया है। उनका कहना है कि हिंदू मंदिर और हिंदू चंदा का मामला हिंदू समाज को ही देखना चाहिए, बाहरी लोगों को इसमें हाथ डालने या बोलने का अधिकार नहीं है।
लेकिन जांच के सिद्धांत और कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से ऐसे मामलों में जांच को आगे बढ़ाना और सत्य साफ करना ही सही रास्ता है। इसीलिए एसआईटी का गठन और एफआईआर दर्ज होने के बाद अब जांच आगे बढ़ रही है, और हम सबकी नजर इस पर है।
Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

