उत्तराखंड के केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी : देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में पारा 40°C के पार पहुंच गया है।
राजस्थान में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 41°C के पार पहुंच गया। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में भी पारा 40°C से ऊपर रहा, जहां नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 42.1°C दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो सप्ताह में तापमान 6 से 8°C तक बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, IMD ने जम्मू-कश्मीर और असम समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई।
Also Read – अमेरिका बोला- ईरानी तेल वाले चीनी जहाज रोके जाएंगे : होर्मुज नाकेबंदी के लिए 10,000 सैनिक तैनात
Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08