अमेरिका बोला – ईरानी तेल वाले चीनी जहाज रोके जाएंगे : अमेरिका ने कहा है कि चीन को ईरानी तेल लेने से रोकेंगे। होर्मुज के रास्ते ईरानी तेल ले जा रहे चीनी जहाजों को जाने नहीं दिया जाएगा।

वहीं, यूएस आर्मी ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी के लिए उसने 10,000 से ज्यादा सैनिक और करीब 12 नेवल शिप तैनात किए हैं। नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में कोई भी जहाज यह रास्ता पार नहीं कर पाया। 6 व्यापारिक जहाज आगे बढ़ रहे थे, वे अमेरिकी सेना के आदेश पर लौट गए।

यह कार्रवाई उन सभी जहाजों पर लागू है, जो ईरान के बंदरगाहों में जा रहे हैं या वहां से निकल रहे हैं, चाहे वे किसी भी देश के हों। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मंगलवार को ईरान से जुड़े 4 जहाज इस रास्ते से गुजरने में सफल रहे।

इस बीच दूसरी तरफ अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में लेबनान और इजराइल के बीच सीजफायर पर पहले दौर की वार्ता हुई। यह सकारात्मक बताई गई और दोनों अगले दौर की बातचीत के लिए राजी हुए। हालांकि, दूसरे दौर की वार्ता का दिन या समय अभी तय नहीं है।

Also Read सरकार बोली- देश में गैस की कोई कमी नहीं : पैनिक बाइंग से बचने को कहा, 95% ग्राहक अब डिजिटल माध्यम से कर रहे बुकिंग

Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *