JSSC CGL Exam Latest Update – झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अब राज्य की तमाम परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसमें 2024 में हुई JSSC CGL परीक्षा भी शामिल है, जिसमें करीब दो हजार अभ्यर्थी पास हुए थे और उन्हें नौकरी भी मिल चुकी थी।

रांची में प्रदर्शन करने वाले छात्रों की मांग को मानते हुए इस भर्ती परीक्षा को रद्द किया गया है, लेकिन अब वो तमाम अभ्यर्थी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने इस परीक्षा को क्रैक किया था और कुछ ही महीने पहले उन्हें सरकारी नौकरी मिली थी। कैमरे के सामने रोते-बिलखते इन युवाओं का कहना है कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है।

‘हम लोग मर जाएंगे’…

JSSC CGL परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार, परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से एक उम्मीदवार ने कहा, “हम लोग हर तरह के जांच के लिए तैयार हैं। आप जांच कीजिए, जो गलत है, उस पर कार्रवाई कीजिए लेकिन कुछ लोगों के लिए हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए। मैं जांच करवाने के लिए तैयार हूं। आप जो बोलिएगा, मैं अपने सारे दस्तावेज लेकर आया हूं। आप CBI जांच कीजिए, आपको जो करना है, वो कीजिए मगर हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए। हम लोग मर जाएंगे।”

नियुक्त अभ्यर्थी रांची के प्रोजेक्ट भवन में धरने पर बैठकर अपनी नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत से परीक्षा पास की थी और अब उन्हें बिना किसी गलती के नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है।

एक झटके में हुए बेरोजगार

रांची में परीक्षा रद्द कराने को लेकर सड़कों पर उतरे छात्रों के चेहरे पर खुशी दिख रही है और वो जमकर अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ अब नया मोर्चा खुलने को तैयार है। 2024 में JSSC CGL परीक्षा में शामिल होकर एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवार सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उनका कहना है कि इस पूरे मामले में उनका क्या कसूर है, उन्होंने अपनी मेहनत से परीक्षा निकाली थी और सरकारी नौकरी भी हासिल कर ली थी, लेकिन सरकार ने एक झटके में उन्हें बेरोजगार कर दिया और अब वो सड़क पर आ गए हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा और उसके परिणाम को रद्द करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने TDPL से जुड़ी सभी चीजों को रद्द किया जाएगा। इसमें TDPL की ओर से आयोजित परीक्षाएं, जारी किए गए परिणाम, चयनित अभ्यर्थी और इससे जुड़ी अन्य गतिविधियां भी शामिल हैं।

सरकार से क्या मांग कर रहे हैं पास होने वाले उम्मीदवार?

झारखंड में सरकारी नौकरी छिनने के बाद अब ये हजारों अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि सरकार किस बात से डर रही है, इस परीक्षा में किन लोगों के नाम आए हैं, जो डर के मारे पूरा एग्जाम ही कैंसिल कर दिया गया है।

Also Read – Jantar-Mantar Season 2’ Is Coming Soon – अभिजीत दीपके ने बताया सीजेपी का अगला प्लान…

JSSC CGL Exam Latest Update
JSSC CGL Exam Latest Update

उनका कहना है कि जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता है, वो प्रदर्शन करते रहेंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने बिना किसी ठोस सबूत के पूरी परीक्षा रद्द कर दी, जिससे हजारों मेहनती युवाओं का करियर बर्बाद हो गया है।

दोराहे पर झारखंड सरकार

झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद इस परीक्षा के जरिए चयनित होकर विभिन्न पदों पर कार्यरत अभ्यर्थियों में नाराजगी फैल गई। फैसले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी सोमवार को झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुट गए और सरकार के निर्णय के खिलाफ हंगामा किया।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार के सिस्टम में जो गड़बड़ी थी और जो धांधली हुई थी, उस पर कार्रवाई हुई है और जिस मकसद से हम लोग संघर्ष कर रहे थे, जान को जोखिम में डालकर आंदोलन कर रहे थे और उनकी मांगों को पूरा किया गया है मगर इसमें खुशी की बात नहीं है क्योंकि अभी बहुत लड़ाई बाकी है।

कहीं खुशी, कहीं गम

झारखंड में अब एक नई तस्वीर दिख रही है, प्रदर्शन कर रहे छात्र एक तरफ जश्न में डूबे हैं और जीत पर खूब नाच-गाना हो रहा है, वहीं JSSC में पास होने वाले उम्मीदवार काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि सरकार ने उन्हें सड़क पर ला दिया है।

JSSC CGL scam-जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन में जोरदार तरीके विरोध-प्रदर्शन किया हैं। वहीं आंदोलनकारी छात्रों ने परीक्षा रद्द करने के फैसले का स्वागत किया और जमकर जश्न मनाया।

निष्कर्ष

झारखंड सरकार का JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का फैसला एक तरफ आंदोलनकारी छात्रों के लिए जीत का सबूत है, तो दूसरी तरफ हजारों पास उम्मीदवारों के लिए करियर का संकट बन गया है।

अब देखना यह है कि सरकार इस नए संकट से कैसे निपटती है और क्या पास उम्मीदवारों की मांगों पर कोई राहत मिलती है या नहीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *