Announcement of BJP’s New Team – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में कई बड़े चेहरों की एंट्री हुई है, जिनमें राम माधव, स्मृति ईरानी जैसे नेता शामिल हैं। इन दोनों नेताओं समेत कुल 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अमेठी की सांसद रहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उनके अलावा त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब की भी एंट्री हुई है….

नई टीम में बड़े बदलाव

पार्टी ने कुल 7 राज्यों से 8 महामंत्री बनाए हैं और सबसे ज्यादा दो नेता यूपी के शामिल हुए हैं। इनमें स्मृति ईरानी के अलावा हरीश द्विवेदी भी शामिल हैं। नितिन नवीन की इस टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिला हैं। इस तरह यह आंकड़ा 33 फीसदी से भी कहीं ज्यादा और करीब 50 पर्सेंट का है।

इसके अलावा एक महिला नेता के तौर पर स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाया गया है। चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर एंट्री दी गई है। दो मुस्लिम नेताओं को भी नितिन नवीन की टीम में मौका मिला है। हरीश द्विवेदी को मौका देने को यूपी में ब्राह्मण वोटों के लिए चल रही लामबंदी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों में ही चुनाव होने वाले हैं।

इसके अलावा स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को 2019 में हराकर सांसदी पाई थी, लेकिन 2024 में हार के बाद से वह संगठन और सरकार दोनों से ही दूर थीं। अब उनकी वापसी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

स्मृति ईरानी समेत कौन-कौन से नेता बने महामंत्री

भाजपा की नई टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं

  1. विनोद तावड़े
  2. सुनील बंसल
  3. बिप्लब कुमार देब
  4. स्मृति ईरानी
  5. सतीश पूनिया
  6. गजेंद्र पटेल
  7. हरीश द्विवेदी
  8. संजय भाटिया

किन नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है:

  1. वसुंधरा राजे सिंधिया
  2. तीरथ सिंह रावत
  3. राम माधव
  4. बैजयंत जय पांडा
  5. डी पुरंदेश्वरी
  6. रेखा वर्मा
  7. वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
  8. भारती प्रवीण पवार
  9. सरदार मनप्रीत सिंह बादल
  10. लाल सिंह आर्य
  11. प्रो एम नागराज
  12. प्रो तारीक मंसूर
  13. मधुचंद्रा कार

Also Read – इटैलियन माता जी उन्हें…, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला…

संगठन महामंत्री और सह-महामंत्री नहीं बदले

भाजपा में संगठन मंत्री की परंपरा है और ये आमतौर पर आरएसएस की पृष्ठभूमि के होते हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब तक संगठन महामंत्री रहे बीएल संतोष बरकरार हैं। इसके अलावा दो सह-संगठन महामंत्री भी जस के तस बने हुए हैं। इनमें शिवप्रकाश और सौदान सिंह शामिल हैं। शिवप्रकाश भाजपा में आने से पहले आरएसएस में थे और प्रांत एवं क्षेत्र प्रचारक जैसी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।

कौन-कौन से 16 नेता बने राष्ट्रीय सचिव

भाजपा की नई टीम में 16 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं:

  1. कविता पाटीदार
  2. के. सुरेंद्रन
  3. भोला सिंह 
  4. डॉ. प्रदीप वर्मा
  5. जगदीश ईश्वरभाई पटेल
  6. डॉ. संदीप पाठक
  7. श्रीमती फांग्नोन कोन्यक
  8. अनिल एंटनी
  9. डॉ. एम. वेंकटेशन
  10. मनोज टिग्गा
  11. सिद्धार्थ शंभु
  12. डॉ. स्वदेश सिंह
  13. मृगांका देव बर्मन
  14. रोहन गुप्ता
  15. जयप्रकाश
  16. संगीता यादव

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *