AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ा : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से गठबंधन तोड़ लिया है। दोनों पार्टियों ने 25 मार्च को पश्चिम बंगाल चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की थी। अब AIMIM चुनाव में अकेले उतरेगी।
AIMIM के X हैंडल पर लिखा गया- हुमायूं कबीर के हालिया खुलासों ने यह दिखा दिया है कि बंगाल के मुसलमान कितने असुरक्षित हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिसमें मुसलमानों की निष्ठा या ईमानदारी पर सवाल उठाए जाएं।
पोस्ट में लिखा गया कि आज से AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन खत्म करने का फैसला लिया है। बंगाल के मुसलमान देश के सबसे गरीब, उपेक्षित और दबे-कुचले समुदायों में शामिल हैं। दशकों तक तथाकथित धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद उनके लिए कोई ठोस काम नहीं किया गया।