490 करोड़ कैश और 27 किलो सोना – इराक में इन दिनों भ्रष्टाचार के मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के चलते वहां की राजनीति गर्माई हुई है और बड़े-बड़े अधिकारियों व नेताओं के घरों पर छापेमारी की जा रही है, जहां से कई किलो सोना और कैश बरामद हो रहा है…..

महिला सांसद हिंद अल-अब्बासी का घर

सोशल मीडिया पर इन दिनों इराकी महिला सांसद हिंद अल-अब्बासी के घर हुई छापेमारी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। दावा है कि सांसद के घर से 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 490 करोड़ रुपये कैश और 27 किलोग्राम शुद्ध सोना बरामद हुआ है।

इतना ही नहीं, महिला सांसद के घर से गोल्ड की बनी अंडरवियर तक बरामद होने की बात भी सामने आ रही है।

क्या मिला छापेमारी में?

इराक सरकार की ओर से भ्रष्टाचार समेत मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई अधिकारियों और सांसदों के घरों पर छापे मारे गए हैं। इन्हीं में से एक सांसद हिंद अल-अब्बासी हैं।

बताया जा रहा है कि उनके घर में भारी मात्रा में कैश और गोल्ड मिला। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसद के घर पर सोने से बनी अंडरवियर (ब्रा और पैंटी) तक मिली, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।

47 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार

इस छापेमारी में अबतक 47 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा गोल्ड से बनी ब्रा-पैंटी की हो रही है। इंटरनेट पर इन्हें गोल्डन अंडरगारमेंट्स बोला जा रहा है।

फिलहाल यह हिस्सा सही से वेरिफाई नहीं हुआ है। ऐसे में सोने की ब्रा पैंटी का सच अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है।

Also Read – मंदिर हमारा, चंदा हमारा, चोरी हमारे लोगों ने की, राम मंदिर मामले पर ये क्या बोल गए पिंकी चौधरी?

490 करोड़ कैश और 27 किलो सोना
490 करोड़ कैश और 27 किलो सोना

पहले भी हुआ था ऐसे मामला

इससे पहले सांसद आलिया नासिफ के घर से भी छापेमारी में लगभग 15.5 मिलियन डॉलर कैश और गोल्ड बरामद हुआ था। कुल मिलाकर इस छापेमारी में अबतक सैकड़ों करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं।

ब्रा-पैंटी का सच कितना?

ये बात तो सच है कि इराक में भ्रष्टाचार के खिलाफ तगड़ा अभियान चल रहा है और कई सांसदों के घर से कैश और भारी मात्रा में गोल्ड बरामद किए जा चुके हैं। लेकिन गोल्ड से बनी ब्रा-पैंटी का सच या इसके दावे की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इराकी अधिकारियों की ओर से हर डीटेल की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि इराक लंबे समय से भ्रष्टाचार से ग्रसित है। यहां राजनीतिक और सरकारी पदों पर बैठे लोग भारी मात्रा में संपत्ति जमा करके बैठे हैं।

क्यों उठाए ये कदम?

अब सरकार अपनी छवि सुधारने या समाज में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ ये छापे और गिरफ्तारियां इसी अभियान का हिस्सा हैं।

अगर सोने की ब्रा-पैंटी का सच भी सत्यापित हो जाता है, तो यह इराक के भ्रष्टाचार के मामले में एक नया चुटकीला बनकर उभर सकता है। लेकिन आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी।

निष्कर्ष

इराकी महिला सांसद के घर से मिले 490 करोड़ रुपये कैश, 27 किलो सोना और गोल्ड के अंडरवियर के दावे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। लेकिन अबतक सोने की ब्रा-पैंटी की पुष्टि नहीं हुई है।

इराक सरकार का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान सभी सांसदों और अधिकारियों के घरों पर छापे मार रहा है, जिसमें करोड़ों के कैश और गोल्ड बरामद हो रहे हैं। यह अभियान भ्रष्टाचार कम करने और समाज में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए है, लेकिन गोल्डन अंडरगारमेंट्स का सच अभी पूरा नहीं साफ हुआ है।

Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *