यूपी का बांदा दुनिया में सबसे गर्म पारा 47.6°C : उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को सबसे ज्यादा 47.4°C तापमान का रिकॉर्ड था।

राजस्थान के जैसलमेर में 46.6°C तापमान दर्ज हुआ। यहां अब तक सबसे ज्यादा तापमान 18 अप्रैल 2025 में 46.3°C था। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C पहुंच गया, जो पिछले 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा है। इससे पहले एक दशक में यहां इतना तापमान दर्ज नहीं हुआ।

जैसलमेर और खजुराहो के अलावा देश के कुल 6 शहरों में पारा 46°C या उससे पार रहा। इनमें बाड़मेर (46°C), वर्धा (46.5°C), अमरावती (46.6°C) और अकोला (46.3°C) शामिल हैं। दिल्ली में बसों में ठंडा पानी रखा जाएगा, जबकि बस स्टॉप पर मुफ्त ठंडा पानी और ORS मिलेगा।

देश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Also Read बंगाल में मोदी बोले- TMC का दीया बुझने वाला : शाह ने कहा- अगला CM यहीं जन्म लेने वाला होगा

Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *