सुप्रीम कोर्ट नाराज – पश्चिम बंगाल में 7 न्यायिक अधिकारी बंधक : पश्चिम बंगाल में मालदा के मोताबारी में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को चुनाव ऑफिस घेर लिया। सात इलेक्शन ऑब्जर्वर (न्यायिक अधिकारी) 9 घंटे तक अंदर बंद रहे।
इस बीच कुछ लोगों ने बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। देर रात तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस की सुरक्षा में चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित जगह ले जाया गया।
इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने कहा कि SIR प्रोसेस में जिन ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को ड्यूटी दी गई है, वे हमारी तरफ से ड्यूटी कर रहे हैं। कल की घटना न सिर्फ ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को डराने-धमकाने की एक खुली कोशिश है, बल्कि यह इस कोर्ट की अथॉरिटी को भी चैलेंज करने जैसा है।
बीती रात क्या हुआ, 3 पॉइंट में जानें….
देर रात (लगभग 12 बजे के बाद) जाकर उन्हें छुड़ाया गया। लेकिन बाहर निकलते समय उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए। लाठी और ईंट से हमला किया गया।
SIR प्रोसेस से जुड़े 7 न्यायिक अधिकारी जिनमें 3 महिलाएं थीं, वे गुरुवार को मालदा के चुनाव ऑफिस पहुंचे थे। तभी शाम को सैकड़ों लोगों ने BDO ऑफिस में घेर लिया।
अधिकारियों को 9 घंटें तक बंधक बनाए रखा गया। खाना-पानी तक नहीं दिया गया। प्रशासन को सूचना देने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।