Lemon Green Hotel Fire Case – राजधानी दिल्ली से एक बार फिर आग लगने का मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के लेमन ग्रीन होटल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं…

आग इतनी भयानक थी कि लोगों को बचाने होटल में बचाव और राहत कार्यों में लगे दिल्ली पुलिस के दस जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के ये 10 जवान हुए घायल

लोगों को इमारत से बाहर निकालते हुए दिल्ली पुलिस के 5 हेड कॉन्स्टेबल और 5 कॉन्स्टेबल घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मियों की सूची :

क्रमनामपद
1करतारहेड कॉन्स्टेबल
2हरज्ञानहेड कॉन्स्टेबल
3प्रेम चंदहेड कॉन्स्टेबल
4जितेंद्रहेड कॉन्स्टेबल
5दिनेशहेड कॉन्स्टेबल
6रविरंजनकॉन्स्टेबल
7संदीपकॉन्स्टेबल
8विक्रमकॉन्स्टेबल
9दीपककॉन्स्टेबल
10रामपालकॉन्स्टेबल

Also Read – Himachal Pradesh Panchayat Elections – 29,482 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए

Lemon Green Hotel Fire Case
Lemon Green Hotel Fire Case

मैक्स हॉस्पिटल ने जारी किया बयान

आपको बता दें कि साकेत कॉम्प्लेक्स मैक्स हॉस्पिटल ने बयान जारी करते हुए कहा कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी भीषण आग में अब तक 21 लोगों की जान चली गई है, जबकि दर्जनों लोगों का इलाज चल रहा है।

अस्पताल ने बयान में आगे कहा कि आग की घटना के बाद उसके इमरजेंसी डिपार्टमेंट में 39 मरीज लाए गए।

पहुंचने पर, सभी मरीजों का तुरंत जांच की गई।


15 मरीज ICU में, 8 वेंटिलेटर पर: हालत गंभीर

अस्पताल ने आगे कहा कि जांच में पाया कि मरीजों में दम घुटने के लक्षण देखन को मिले हैं।

साथ ही शरीर के कई हिस्सों में भी मामूली जलने की चोटें और फ्रैक्चर पाए गए।

मरीजों की स्थिति:

स्थितिसंख्याविवरण
कुल मरीज39 इमरजेंसी में लाए गए
मृत अवस्था में लाए गए18 पहुंचने पर ही मृत
ICU में भर्ती15 गंभीर हालत
वेंटिलेटर पर8 हालत गंभीर बनी हुई
कुल मौतें21 अस्पताल के बयान के अनुसार

घायल मरीजों की चोटें : दम घुटना, जलने, फ्रैक्चर

जांच में पाया गया कि मरीजों को निम्नलिखित चोटें प्राप्ट हुई हैं:

  • दम घुटने के लक्षण
  • शरीर के कई हिस्सों पर मामूली जलने की चोटें
  • फ्रैक्चर भी पाए गए

मालवीय नगर हादसा : मुख्य तथ्य

पहलूविवरण
स्थानलेमन ग्रीन होटल, मालवीय नगर, दक्षिण दिल्ली
मौतें21-24 लोग
घायल50+ लोग
पुलिस जवान घायल10 (5 हेड कॉन्स्टेबल + 5 कॉन्स्टेबल)
ICU में15 मरीज
वेंटिलेटर पर8 मरीज
अस्पतालसाकेत कॉम्प्लेक्स मैक्स हॉस्पिटल

निष्कर्ष

दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रीन होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हुई और 50 से ज्यादा घायल हुए।

मुख्य तथ्य

  • 10 दिल्ली पुलिस जवान बचाव कार्य में घायल हुए
  • 5 हेड कॉन्स्टेबल और 5 कॉन्स्टेबल शामिल हैं
  • 15 मरीज ICU में, 8 वेंटिलेटर पर हैं
  • मरीजों को दम घुटना, जलने और फ्रैक्चर की चोटें हैं

दिल्ली पुलिस के ये जांबाज जवानों ने फर्ज निभाते हुए सबसे पहले आग में कूदकर लोगों को बचाने की कोशिश की और घायल हो गए। उनकी बहादुरी की सबकी जुबान पर है।

Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *