कोटक बैंक पर ₹160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप : हरियाणा की पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक विवादों में है। बैंक पर करीब ₹160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

मामला सामने आने के बाद बैंक ने पंचकूला पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और नगर निगम के साथ मिलकर खातों की जांच शुरू कर दी है।

मैच्योरिटी पर पैसे ट्रांसफर करने के दौरान हुआ खुलासा

पंचकूला नगर निगम के कमिश्नर विनय कुमार ने बताया कि नगर निगम की कुछ एफडी लंबे समय से कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला शाखा में थीं।

जब निगम ने एक एफडी के मैच्योर होने पर फंड ट्रांसफर करने के लिए बैंक से कहा कि तब रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई।

इसके बाद निगम ने बैंक से सभी जमा राशि का हिसाब मांगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गड़बड़ी ₹160 करोड़ तक हो सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *