हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन लॉन्च – शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख : हुंडई ने भारत में अपनी हुंडई वेन्यू का नाइट एडिशन 2026 लॉन्च कर दिया है। नई ब्लैक-थीम वाली इस सब-4-मीटर SUV की शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर की यह नई पेशकश न केवल विजुअल अपडेट के साथ आती है, बल्कि इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

2026 वेन्यू नाइट एडिशन : नए कलर्स और बोल्ड लुक के साथ

हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन को दो नए कलर ऑप्शंस – हेजल ब्लू मैट और मिस्टिक सैफायर मैट के साथ पेश किया गया है। इस एडिशन को फुल ब्लैक थीम पर डिजाइन किया गया है।

जिसमें ब्लैक फ्रंट ग्रिल, मैट ब्लैक हुंडई लोगो और नाइट एडिशन का खास एम्बलम दिया गया है। एक्सटीरियर में ब्लैक और सिल्वर स्किड प्लेट्स, ब्लैक रूफ रेल्स और रेड ब्रेक कैलीपर्स जैसे एलिमेंट्स इसे एग्रेसिव लुक देते हैं।

Also Read टिम कुक के बाद जॉन टर्नस संभालेंगे एपल की कमान : 15 साल बाद बदल रहा कंपनी का CEO

Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *