दिल्ली में ‘बिहारी’ होने की सज़ा – राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के द्वारका जिले के जाफरपुर कलां इलाके में बिहार के एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खगड़िया, बिहार के 21 वर्षीय पांडव कुमार के रूप में हुई है, जो प्रजापति कॉलोनी, बिंदापुर में रहते थे।

क्या हुआ उस रात

मृतक पांडव के दोस्त रूपेश कुमार के बेटे की जन्मदिन पार्टी थी। रूपेश के घर से करीब 70-80 मीटर दूर मुख्य सड़क पर पांडव समेत कुल सात लोग खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज वहाँ आ गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत होकर उसने पहले पांडव कुमार से बहस की और फिर उसकी जाति व राज्य के बारे में पूछा।

जैसे ही नीरज को पता चला कि पांडव बिहार से है, उसने जातिसूचक गालियाँ देनी शुरू कर दीं और उसके सीने में गोली दाग दी। गोली पॉइंट ब्लेंक से मारी गई, जो पांडव के सीने को चीरकर पीछे खड़े उसके दोस्त कृष्ण के पेट में जा लगी।

इस घटना में पांडव की मौत हो गई, जबकि कृष्ण अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।

दिल्ली में 'बिहारी' होने की सज़ा
दिल्ली में ‘बिहारी’ होने की सज़ा

Also Read – नासिक TCS मामला : CDR से खुले केस — दर्ज होते ही निदा खान ने देखने के लिए कई संदिग्ध फोन किए

आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

आरोपी नीरज हरियाणा के रोहतक जिले के महम स्थित गाँव बहु अकबरपुर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जाफरपुर कलां थाना में कांड संख्या 36/2026, धारा 103(i)/109(i) बीएनएस और 35/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

राजनीतिक बवाल

इस घटना के बाद देश भर में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस, जिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी ने केवल ‘बिहारी होने’ मात्र से अपराधी मान लिया और गोली मार दी।

विपक्षी दल इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बता रहे हैं, जबकि सत्ताधारी पक्ष का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जाँच की जा रही है।

समस्तीपुर में आइसा एवं नागरिक समाज के बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकाला गया और गृह मंत्री का पुतला फूंका गया।

मुआवजे का ऐलान

बिहार सरकार ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपये मुआवजा देने की भी माँग की है।

यह घटना पूरे देश में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर गई है।


Tags: दिल्ली हत्याकांड, पांडव कुमार, बिहारी युवक, दिल्ली पुलिस, हेड कांस्टेबल नीरज, तेजस्वी यादव, जोमैटो डिलीवरी बॉय, द्वारका दिल्ली

Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *