ट्रेन के इंजन से डीजल चोरी – सोशल मीडिया पर ट्रेनों में चोरी से जुड़े वीडियो और खबरें अक्सर देखने को मिल जाती हैं। कभी यात्रियों के बैग गायब होने की बात सामने आती है तो कभी जेब कटने की घटनाएं चर्चा में रहती हैं।
कई बार रेलवे ट्रैक के आसपास से सामान चोरी होने की खबरें भी वायरल होती रहती हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं…
Contents
वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा दिखाई देता है। उसके पास एक डीजल इंजन खड़ा है और ऐसा लगता है कि वह इंजन से निकल रहे ईंधन को किसी कंटेनर में इकट्ठा कर रहा है।
कंटेनर को एक बोरी के अंदर रखा गया है, जिससे बाहर से यह साफ दिखाई नहीं देता। कुछ सेकंड के इस वीडियो में व्यक्ति आराम से ईंधन भरता नजर आता है और फिर बोरी उठाकर वहां से चलता बनता है।
सोशल मीडिया चर्चा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसको लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर कोई व्यक्ति रेलवे इंजन से इतनी आसानी से डीजल कैसे निकाल सकता है।
कई लोगों ने सिक्योरिटी सिस्टम पर भी सवाल खड़े किए और वीडियो को अलग-अलग दावों के साथ शेयर करना शुरू कर दिया।
क्या दिखा इस वीडियो में
सबसे ज्यादा चर्चा उस दावे को लेकर हुई जिसमें कहा गया कि यह घटना बिहार की है। कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने वीडियो को इसी दावे के साथ पोस्ट किया।
खासतौर पर एक्स (पहले ट्विटर) पर यह वीडियो बड़ी संख्या में शेयर किया गया, जहां कुछ यूजर्स ने इसे बिहार से जोड़ते हुए मजाकिया और तंज भरे कैप्शन भी लगाए।
@SonOfBharat7 नाम के अकाउंट से भी यह वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि “ई बिहार है बाबू… यहां डीजल इंजन से डीजल की चोरी बोरी में की जाती है।” इस कैप्शन के बाद वीडियो और तेजी से वायरल होने लगा।
Also Read – स्मार्टफोन से परेशान हुआ पूरा गांव, लोगों ने ईंट-पत्थर से तोड़े अपने-अपने फोन
बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा, शेयर किया और अपना रिएक्शन दिए जा रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति इंजन के बिल्कुल पास खड़ा है। उसके हाथ में एक पाइप जैसा दिखाई देता है, जिसके जरिए वह किसी तरल पदार्थ को कंटेनर में भर रहा है। कंटेनर बोरी के अंदर रखा हुआ है।
कुछ देर बाद जब कंटेनर भर जाता है तो वह व्यक्ति बोरी उठाता है और वहां से निकल जाता है।
सवाल उठ रहे
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर वीडियो की तरह इस वीडियो को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल:
वीडियो वास्तव में बिहार का है या फिर इसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
अक्सर देखा गया है कि वायरल कंटेंट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए उसके साथ अलग-अलग राज्यों या जगहों का नाम जोड़ दिया जाता है, जबकि बाद में जांच में सच्चाई कुछ और निकलती है।
यही वजह है कि इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और Factbeez.com इनकी पुष्टि नहीं करता है।

