Lemon Green Hotel Fire Case – राजधानी दिल्ली से एक बार फिर आग लगने का मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के लेमन ग्रीन होटल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं…
आग इतनी भयानक थी कि लोगों को बचाने होटल में बचाव और राहत कार्यों में लगे दिल्ली पुलिस के दस जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Contents
पुलिस के ये 10 जवान हुए घायल
लोगों को इमारत से बाहर निकालते हुए दिल्ली पुलिस के 5 हेड कॉन्स्टेबल और 5 कॉन्स्टेबल घायल हो गए।
घायल पुलिसकर्मियों की सूची :
| क्रम | नाम | पद |
|---|---|---|
| 1 | करतार | हेड कॉन्स्टेबल |
| 2 | हरज्ञान | हेड कॉन्स्टेबल |
| 3 | प्रेम चंद | हेड कॉन्स्टेबल |
| 4 | जितेंद्र | हेड कॉन्स्टेबल |
| 5 | दिनेश | हेड कॉन्स्टेबल |
| 6 | रविरंजन | कॉन्स्टेबल |
| 7 | संदीप | कॉन्स्टेबल |
| 8 | विक्रम | कॉन्स्टेबल |
| 9 | दीपक | कॉन्स्टेबल |
| 10 | रामपाल | कॉन्स्टेबल |
Also Read – Himachal Pradesh Panchayat Elections – 29,482 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए
मैक्स हॉस्पिटल ने जारी किया बयान
आपको बता दें कि साकेत कॉम्प्लेक्स मैक्स हॉस्पिटल ने बयान जारी करते हुए कहा कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी भीषण आग में अब तक 21 लोगों की जान चली गई है, जबकि दर्जनों लोगों का इलाज चल रहा है।
अस्पताल ने बयान में आगे कहा कि आग की घटना के बाद उसके इमरजेंसी डिपार्टमेंट में 39 मरीज लाए गए।
पहुंचने पर, सभी मरीजों का तुरंत जांच की गई।
15 मरीज ICU में, 8 वेंटिलेटर पर: हालत गंभीर
अस्पताल ने आगे कहा कि जांच में पाया कि मरीजों में दम घुटने के लक्षण देखन को मिले हैं।
साथ ही शरीर के कई हिस्सों में भी मामूली जलने की चोटें और फ्रैक्चर पाए गए।
मरीजों की स्थिति:
| स्थिति | संख्या | विवरण |
|---|---|---|
| कुल मरीज | 39 | इमरजेंसी में लाए गए |
| मृत अवस्था में लाए गए | 18 | पहुंचने पर ही मृत |
| ICU में भर्ती | 15 | गंभीर हालत |
| वेंटिलेटर पर | 8 | हालत गंभीर बनी हुई |
| कुल मौतें | 21 | अस्पताल के बयान के अनुसार |
घायल मरीजों की चोटें : दम घुटना, जलने, फ्रैक्चर
जांच में पाया गया कि मरीजों को निम्नलिखित चोटें प्राप्ट हुई हैं:
- दम घुटने के लक्षण
- शरीर के कई हिस्सों पर मामूली जलने की चोटें
- फ्रैक्चर भी पाए गए
मालवीय नगर हादसा : मुख्य तथ्य
| पहलू | विवरण |
|---|---|
| स्थान | लेमन ग्रीन होटल, मालवीय नगर, दक्षिण दिल्ली |
| मौतें | 21-24 लोग |
| घायल | 50+ लोग |
| पुलिस जवान घायल | 10 (5 हेड कॉन्स्टेबल + 5 कॉन्स्टेबल) |
| ICU में | 15 मरीज |
| वेंटिलेटर पर | 8 मरीज |
| अस्पताल | साकेत कॉम्प्लेक्स मैक्स हॉस्पिटल |
निष्कर्ष
दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रीन होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हुई और 50 से ज्यादा घायल हुए।
मुख्य तथ्य
- 10 दिल्ली पुलिस जवान बचाव कार्य में घायल हुए
- 5 हेड कॉन्स्टेबल और 5 कॉन्स्टेबल शामिल हैं
- 15 मरीज ICU में, 8 वेंटिलेटर पर हैं
- मरीजों को दम घुटना, जलने और फ्रैक्चर की चोटें हैं
दिल्ली पुलिस के ये जांबाज जवानों ने फर्ज निभाते हुए सबसे पहले आग में कूदकर लोगों को बचाने की कोशिश की और घायल हो गए। उनकी बहादुरी की सबकी जुबान पर है।
Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

