राजभवन पहुंचे सम्राट चौधरी थोड़ी देर में शपथ : सम्राट चौधरी आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से होगा। सम्राट के साथ जदयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी CM की शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और बिजेन्द्र यादव राजभवन पहुंच गए हैं।
इधर,सम्राट चौधरी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सम्राट चौधरी शपथ लेने से पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की।
शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। सम्राट के शपथ के साथ ही बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली ये पहली सरकार होगी।
नीतीश कुमार ने सोमवार को CM पद से इस्तीफा दे दिया। वे अब राज्यसभा के सदस्य हैं। नीतीश बिहार में 20 साल मुख्यमंत्री के पद काबिज रहे।
Also Read – अमेरिका बोला- ईरानी तेल वाले चीनी जहाज रोके जाएंगे : होर्मुज नाकेबंदी के लिए 10,000 सैनिक तैनात
Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08