ओप्पो K14 रिव्यू – IP69 रेटिंग वाला वाटरप्रूफ स्मार्टफोन : टेक कंपनियां हर साल मोबाइल का नया मॉडल उतारती हैं और दावा करती हैं कि नया वाला पिछले से बेहतर है। ओप्पो ने हाल ही में K13 के अपग्रेडेड वर्जन K14 उतारा है। दोनों की कीमत लगभग बराबर है… 19 हजार रुपए से थोड़ा कम। हमनें इस फोन का एक महीने तक इस्तेमाल किया।
आपको बॉक्स में चार्जर से लेकर कवर सब कुछ मिलता है, कुछ भी अलग से खरीदने की जरूरत नहीं है। डिजाइन की बात करें तो फोन दिखने में अच्छा है, पीछे एक नया पैटर्न मिलता है और कैमरा मॉड्यूल को पहले से थोड़ा ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है, जिस पर मैटेलिक फिनिश दी गई है।
फोन की ओवरऑल बिल्ड वैसी ही है जैसी पहले थी, लेकिन यहां एक बड़ा बदलाव IP रेटिंग में है। पहले जहां सिर्फ IP65 रेटिंग मिलती थी, अब ओप्पो K14 में IP69 की भी रेटिंग दी गई है। यानी हाई-प्रेशर वॉटर जेट और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है।
इसे SGS 5-Star और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, यानी गिरने या झटके लगने पर यह आसानी से खराब नहीं होगा। फोन आईसी ब्लू, प्रिज्म वॉयलेट और प्रिज्म वाइट जैसे कलर्स में अवेलेबल है। फ्रंट में पतले बेजल्स के साथ 6.75 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है।
Also Read – इस हफ्ते रेडमी-ओप्पो सहित 6 मोबाइल लॉन्च होंगे : 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ AI फीचर्स
Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08