सरकार बोली- देश में गैस की कोई कमी नहीं : देश में LPG सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने या पैनिक बाइंग करने की जरूरत नहीं है।
मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत है और देशभर में बिना रुकावट गैस पहुंच रही है। सरकार इसकी लगातार निगरानी कर रही है।
मंत्रालय ने बताया कि करीब 95% उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें IVRS, SMS, व्हाट्सएप और मोबाइल ऐप्स शामिल हैं। इससे गैस एजेंसियों पर भीड़ कम हुई और सर्विस तेज हुई है।
सरकार ने उपभोक्ताओं से जिम्मेदारी से गैस उपयोग और जरूरत से ज्यादा स्टॉक न करने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा कि पैनिक बाइंग (जरूरत से ज्यादा खरीदारी) न करें, क्योंकि गैस का भंडार पर्याप्त है। डिजिटल चैनलों का उपयोग जारी रखने से डिलीवरी सिस्टम बेहतर होगा।
Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08