TVS अपाचे RTR 160 4V लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.25 लाख : TVS मोटर इंडिया ने आज 31 मार्च को अपनी सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक अपाचे RTR 160 4V का अपडेटेड 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। अब बाइक के बेस वैरिएंट से ही प्रीमियम फीचर्स जैसे प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑल-LED लाइटिंग और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच मिलेंगे।
2026 TVS अपाचे RTR 160 4V को तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,25,440 रुपए रखी गई है। भारत में 2026 TVS अपाचे RTR 160 4V का सीधा मुकाबला बजाज पल्सर N160 और हीरो एक्सट्रीम 160R 4V से है।
नई अपाचे RTR 160 4V के डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। बाइक का अग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर लुक, फ्यूल टैंक और बॉडी लाइन्स लगभग वैसी ही रखी गई हैं।
बड़ा अपडेट लाइटिंग में हैं। अब सभी वैरिएंट्स में नया क्लास-D प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ LED DRLs, LED टेललैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं।
टैंक पर नए ग्राफिक्स, सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट ग्रैब रेल, एडजस्टेबल ब्रेक और नए रेस-इंस्पायर्ड 7 कलर ऑप्शन के साथ बाइक का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न हो गया है।