पंजाब के जालंधर का एक घर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वजह है यहां एक घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का छोटा सा रूप बनाया जाना. लोग इसे ‘मिनी न्यूयॉर्क’ कहने लगे हैं. यह अनोखा नजारा जालंधर के किशनपुरा इलाके में देखने को मिल रहा है.
इस खास पहल के पीछे नाम है गुरजीत सिंह मथारू का. उन्होंने अपने घर की चौथी मंजिल पर इस मिनी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को तैयार किया है. मथारू पिछले 26 सालों से न्यूयॉर्क में रह रहे हैं. अब पंजाब अपने वतन वापस आए हैं.
बताया जा रहा है कि उन्होंने इस आइडिया को इसलिए साकार किया ताकि वे उस शहर की यादों को अपने साथ जोड़कर रख सकें, जिसे अब वे अपना घर मानते हैं.