ईरान ने ट्रम्प के सीजफायर की कोशिशों का मजाक बनाया है। ईरान के एक सैन्य प्रवक्ता ने बुधवार को अमेरिका की सीजफायर के दावे को लेकर कहा कि अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा है।

ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोलफघारी ने यह बयान सरकारी टीवी पर प्रसारित एक रिकॉर्डेड वीडियो में दिया।

उन्होंने कहा, “आप जिस ताकत की बात करते थे, वह अब नाकामी में बदल गई है। आप खुद को दुनिया की महाशक्ति कहते हैं, लेकिन अगर यह ताकत आपके पास होती तो अब तक इस हालात से बाहर निकल चुके होते। अपनी हार को समझौते का नाम मत दीजिए। आपके खोखले वादों का दौर अब खत्म हो चुका है।”

ईरान बोला-अमेरिका के पास ताकत होती तो जीत चुका होता : अपनी हार को समझौते का नाम नहीं दें
ईरान बोला-अमेरिका के पास ताकत होती तो जीत चुका होता : अपनी हार को समझौते का नाम नहीं दें

ईरान में हमलों का असर…

  • अब तक करीब 1,500 लोगों की मौत, 18,551 घायल।
  • मरने वालों में 8 महीने के बच्चे से लेकर 88 साल तक के बुजुर्ग।
  • जंग में अब तक करीब 200 महिलाओं की मौत हुई।
  • 28 फरवरी को स्कूल पर हमले में 168 बच्चों की मौत हुई।
  • जंग में 55 हेल्थ वर्कर्स घायल, जिनमें 11 की मौत।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *