Vaishali Boat Accident : मंजिल सामने थी, किनारा महज 20 फीट दूर था, लेकिन वहां तक पहुंचने से पहले ही नाव पलट गई। नाव पर सवार लोगों को उम्मीद थी कि पानी निकालते हुए वे किसी तरह सुरक्षित किनारे तक पहुंच जाएंगे, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही।
नाव में छेद होने के कारण धीरे-धीरे पानी भरता गया और किनारे के पास बने गहरे गड्ढे के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते नाव पलट गई और उस पर सवार लोग पानी में डूबने लगे। बुधवार रात करीब 8:20 बजे हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई
Contents
स्थानीय लोगों के अनुसार
रामपुर श्यामचंद गांव निवासी सिंगेश्वर राय की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी की बीते दिनों ढाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। उसी के श्राद्धकर्म में शामिल होने और विधि-विधान पूरा करने के लिए सिंगेश्वर राय के पट्टीदार के लोग जा रहे थे। नाव पर कुछ वयस्कों के साथ बच्चे भी सवार थे। रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों ने नाव से जाने का विकल्प चुना था।
नाव में भरने लगा पानी, लोगों ने बाल्टी से निकालने की कोशिश की
नाव से सफर के दौरान अचानक उसमें छेद होने के कारण पानी भरने लगा। खतरे को भांपते हुए नाव पर सवार लोग पानी बाहर निकालने में जुट गए। उन्हें उम्मीद थी कि किसी तरह नाव को किनारे तक पहुंचा दिया जाएगा। लेकिन पानी तेजी से नाव के अंदर आता रहा और उसे संभालना मुश्किल होने लगा।
गहरे गड्ढे के कारण नाव पलटी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस रास्ते से नाव गुजर रही थी, वहां पानी कम था। लेकिन उतरने वाली जगह से करीब 20 फीट पहले खेत से मिट्टी काटे जाने के कारण गहरा गड्ढा बन गया था। नाव जैसे ही उस हिस्से के करीब पहुंची, वह पानी में धीरे-धीरे नीचे बैठने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई।
अंधेरे में गूंजी चीख-पुकार, ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव अभियान
रात के अंधेरे में अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। पानी में डूबते लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। किसी के हाथ में टॉर्च थी, तो कोई अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को बचाने के लिए पानी में उतर गया।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया और पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे के दौरान अंधेरा और पानी की गहराई बचाव कार्य में चुनौती बन रहे थे। जिस किनारे तक पहुंचने की उम्मीद में लोग नाव से निकले थे, वहां पहुंचने से पहले ही यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया।
Also Read – साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, ‘सोनम को…’
निष्कर्ष
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई।
हादसा मंगलवार रात करीब 8:20-8:30 बजे हुआ जब रामपुर श्यामचंद गांव के लोग एक दूसरे गांव में श्राद्ध के भोज में जा रहे थे।
नाव पर सवार लोगों को उम्मीद थी कि पानी निकालते हुए वे किसी तरह सुरक्षित किनारे तक पहुंच जाएंगे, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही।
सिंगेश्वर राय की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी की बीते दिनों ढाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी, उसी के श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहे थे बच्चे।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया और पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।
हादसे के दौरान अंधेरा और पानी की गहराई बचाव कार्य में चुनौती बन रहे थे।
