Bihar Gen-Z Liquor Smuggler – शराबबंदी वाले बिहार में एक जेन-Z शराब तस्कर पकड़ी गई है। लड़की अपने साथ 75 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच से यात्रा कर रही थी। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद युवती का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…
Contents
पुलिस पूछताछ में युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया घाट थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। उसके साथ हरियाणा के करनाल निवासी ईशान कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। अब इस लड़की के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है।
जीजा के काले धंधे को नेहा ने संभाला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़की नेहा कुमारी, सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव की रहने वाली है। उसके पिता किसान और मां आंगनबाड़ी सेविका हैं। आरोपी चार बहनों में सबसे छोटी है। रेलवे अफसरों के मुताबिक, आरोपी नेहा बिना टिकट के फर्स्ट AC में यात्रा कर रही थी। उसे देखकर किसी को शक नहीं हो रहा था कि वह बिना टिकट के होगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेहा का परिवार भी शराब तस्करी के काले कारोबार में शामिल था। उसकी बड़ी बहन का पति अभी भी शराब तस्करी के केस में छपरा जेल में बंद है। अपने जीजा के जेल जाने के बाद नेहा ने दीदी के देवर (जीजा के भाई) ईशान के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क को फिर से खड़ा किया। नेहा कुमारी उर्फ नेहा झा की उम्र 25 साल है। वह ग्रेजुएट है। उसकी मां आंगनबाड़ी सेविका हैं और पिता पंकज कुमार झा खेती-किसानी करते हैं।
पिता-बहन भी जा चुके हैं जेल
नेहा के गांव वालों का कहना है कि उसकी (नेहा) पहचान दरभंगा के बड़े-बड़े डॉक्टरों, रसूखदारों और पैसे वाले लोगों से है, जिन्हें वह आसानी से शराब की होम डिलीवरी करती है। ग्रामीणों ने बताया कि चारों बहनें जब से पढ़ाई के लिए दरभंगा गईं, तभी से उनकी रंगत बदल गई। उन्होंने बताया कि नेहा की बड़ी बहन भी शराब तस्करी के मामले में दो बार जेल भेज चुकी है। इसके साथ ही उनके पिता भी दो साल पहले जेल गए थे। पुलिस ने उन्हें भी इसी केस में गिरफ्तार किया था। नेहा के दो भाई हैं, जिनमें से छोटा वाला NEET की तैयारी कर रहा था। इसमें असफल होने के बाद नशे की चपेट में आ गया, जिसका मुजफ्फरपुर के नशामुक्ति केंद्र में इलाज चला था।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, नेहा और उसकी बहनें दरभंगा में किराये के मकान में रहती थीं। जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आयी है कि नेहा की एक बहन के खिलाफ दरभंगा में शराब तस्करी से जुड़ा मामला दर्ज है।
75 लीटर शराब कैसे छिपाई गई?
तलाशी के दौरान बैग और ब्रीफकेस से विभिन्न कंपनियों की करीब 75 लीटर शराब बरामद हुई। शराब आठ बैग और एक ब्रीफकेस में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि ट्रेन में एक युवती शराब की खेप लेकर जा रही है।
ट्रेन के समस्तीपुर स्टेशन पहुंचते ही टीम एच-1 कोच में गई। नेहा और ईशान कुमार दोनों एसी फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे थे। वे नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सवार थे।
Also Read – Delhi Satya Niketan Incident : मलबों में फंसी जिंदगी, 6 की थमी सांसें
दरभंगा सप्लाई नेटवर्क की जांच
पुलिस के अनुसार, नेहा allegedly travelling with the liquor consignment to Darbhanga, where it was reportedly intended to be delivered to certain people. पुलिस अब दरभंगा सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है और नेहा केcontacts की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
नेहा की शराब बड़े-बड़े डॉक्टरों, रसूखदारों और पैसे वाले लोगों तक पहुंचनी थी। वह आसानी से शराब की होम डिलीवरी करती थी।
गिरफ्तारी और कोर्ट में पेशी
दोनों को अरेस्ट कर लिया गया। नेहा झा और ईशान कुमार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया और शनिवार को समस्तीपुर जिला जेल में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।
निष्कर्ष
बिहार के समस्तीपुर में 25 वर्षीय नेहा कुमारी उर्फ नेहा झा को 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। नेहा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच से दिल्ली से दरभंगा जा रही थी।
नेहा का परिवार शराब तस्करी में शामिल रहा है। उसके पिता और बड़ी बहन भी जेल जा चुके हैं, जबकि जीजा अभी छपरा जेल में बंद हैं।
नेहा की पहचान दरभंगा के बड़े डॉक्टरों और रसूखदार लोगों से है, जिन्हें वह शराब की होम डिलीवरी करती थी। नेहा और उसके साथी ईशान कुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस दरभंगा सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

