Where And How To Kill The Baron – ईरान ने कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के बेटे बैरन को मारने पर इनाम का ऐलान किया है। ट्रंप परिवार के लिए खतरे के तौर पर ईरान के सरकारी टीवी ने प्रोग्राम दिखाया है। इसमें बैरन ट्रंप तक पहुंचने के तरीकों के बारे में बताया गया है…

साथ ही उनकी हत्या करने वाले 10 मिलियन डॉलर (करीब 95 करोड़ भारतीय रुपए) के इनाम का ऐलान किया गया है। यह दावा ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है।

ईरानी गार्ड कोर (IRGC) से जुड़े मीडिया की ओर से जारी वीडियो

ईरानी गार्ड कोर (IRGC) से जुड़े मीडिया की ओर से जारी और ईरानी सरकारी टीवी के चैनल 3 पर दिखाए गए वीडियो में बताया गया है कि बैरन ट्रंप को कहां और कैसे मारें। इसमें 20 साल के बैरन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई है।

क्लिप में दावा किया गया है कि बैरन पर नजर रखी जा रही है। इसमें दावा किया गया है कि एक लड़की सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा को चकमा देकर बैरन के बगल में बैठ गई थी। ऐसे में उस तक पहुंचा जा सकता है।

वीडियो का शीर्षक “Where and how should we kill Barron Trump?” (बैरन ट्रंप को कहां और कैसे मारें?) रखा गया है।

बैरन के बारे में दी जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया और बेटे बैरन को यूएस सीक्रेट सर्विस से चौबीसों घंटे सुरक्षा मिलती है। वीडियो में सुरक्षा से पार पाने का तरीका भी बताया गया है।

वीडियो में दावा किया गया है कि बैरन अपनी सुरक्षा से दूर एक्सबॉक्स पर वॉइस मैसेज और टेक्स्ट के जरिए बातचीत करते हैं। साथ ही वीडियो गेम और उनके दूसरे अकाउंट का पता लगाए जाने की भी बात कही गई।

वीडियो में बैरन के न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के कैंपस, उनकी एसकॉर्ट व्हीकल्स और सीक्रेट सर्विस की पोस्टिंग की जानकारी दिखाई गई है।

पहले मेलानिया को बनाया गया था निशाना

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बीते महीने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया के बारे में बताया गया था कि कैसे उनको मारा जा सकता है। उस वीडियो में ट्रंप की पत्नी मेलानिया के बारे में जानकारी दी गई थी।

वीडियो में आखिर में कहा गया था कि बैरन ट्रंप हमारा इंतजार करो। तुम्हारी बारी आ रही है। इसके बाद अब बैरन से जुड़ा वीडियो जारी किया गया है।

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध

अमेरिका ने बड़े पैमाने पर ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि यह अमेरिका का ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान है।

इस अभियान का मकसद ईरान के आर्थिक संसाधनों और वित्तीय रास्तों को बंद कर उसे आर्थिक रूप से अलग-थलग करना है।

बेसेंट ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य उन सभी आर्थिक रास्तों को बंद करना है जो ईरानी सरकार को सहारा देते हैं। इससे तेहरान आर्थिक रूप से अलग-थलग पड़ जाएगा।

Also Read – रोते हुए मां बोलीं- मेरे सामने बेटे को मार डाला, दिल्ली में पति-पत्नी के विवाद में इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या…

Where And How To Kill The Baron
Where And How To Kill The Baron

ईरान की धमकी

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने ऐलान किया है कि यह हुआ तो फिर एक बूंद तेल का भी निर्यात नहीं होगा। होर्मुज स्ट्रेट से पर्शियन गल्फ तक सब बंद किया जाएगा।

ईरान के आर्मी चीफ अमीर हतामी ने भी अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने वाले को 30,000 डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया है। अगर यह काम ईरानी महिला करेगी, तो इनाम दोगुना 60,000 डॉलर होगा।

निष्कर्ष

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप की हत्या करने से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो प्रसारित किया है।

इतना ही नहीं, इस वीडियो में उनके ऊपर $10 मिलियन (करीब 95 करोड़ रुपये से अधिक) के इनाम का भी ऐलान किया गया है। यह वीडियो ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां अमेरिका ने ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *