कैरी बैग के 10 रुपये पर 8000 का जुर्माना – अक्सर जब लोग शॉपिंग करने मॉल या किसी दुकान में जाते हैं तो वहां पर मौजूद दुकानदार सामान रखने के लिए कैरी बैग के एक्स्ट्रा पैसे ले लेता है। बात सिर्फ बड़े मॉल की ही नहीं है, आपने देखा होगा कुछ किराने की दुकानों पर भी कैरी बैग के बदले 4-5 रुपये तक लिए जाते हैं।

हालांकि, आज भी ज्यादातर लोग इस बात से अनजान हैं कि दुकानदार उनसे कैरी बैग के पैसे वसूल सकता है या नहीं? ऐसे में आपको अपने अधिकारों की जानकारी होना काफी जरूरी है…


10 रुपये वसूलना पड़ा भारी

अभी हाल ही में एक ऐसा ही केस हरियाणा के रोहतक से सामने आया है, यहां कैरी बैग के लिए 10 रुपये वसूलने को लेकर विवाद खड़ा हुआ, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि उपभोक्ता फोरम तक पहुंच गई।

खरीदारी:

info जानकारी के मुताबिक, ग्राहक ने रेड टेप के आउटलेट से 2,069.70 रुपये के जूते खरीदे थे, जिसके बाद कंपनी ने उससे 10 रुपये एक्स्ट्रा कैरी बैग के लिए मांगे।

फैसला:

लगभग तीन साल बाद आए फैसले में फोरम ने ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया और कंपनी को न केवल 10 रुपये वापस करने पड़े, बल्कि 8 हजार रुपये का मुआवजा और केस का खर्च भी देने का आदेश दिया गया।


दुकानदार कैरी बैग के पैसे ले सकता है

इसके लिए कंपनी और दुकानदार को पहले ही से अपने ग्राहकों को जानकारी देनी होगी

  • बिना किसी जानकारी के दुकानदार आपसे पैसे नहीं वसूल सकता है।
  • अगर दुकानदार ने अपनी दुकान में बोर्ड या कोई नोटिस लगाया हो तब वह आपसे पैसे ले सकता है।
  • लेकिन बिना किसी सूचना और नोटिस के पैसे बिल में एड करना बिल्कुल गलत है।

Also Read – ट्रेन के इंजन से डीजल भरकर ले जाता दिखा बंदा, वीडियो देख एकदम से चौंक गए लोग

कैरी बैग के 10 रुपये पर 8000 का जुर्माना
कैरी बैग के 10 रुपये पर 8000 का जुर्माना

ब्रांडेड बैग के नियम अलग

अगर आप किसी बड़े ब्रांड से सामान ले रहे हैं तो इसके लिए नियम अलग हैं।

  • कैरी बैग पर अगर कंपनी का नाम या फिर लोगो या किसी भी तरह की एडवरटाइजिंग है।
  • तो ऐसे बैग के लिए कंपनी ग्राहक से पैसे नहीं ले सकती है,
  • क्योंकि कंपनी अपने ब्रांड का प्रचार कर रही है।
  • इसी वजह से कंपनी इसका खर्च ग्राहक से नहीं वसूल सकती है।

जबरदस्ती पैसे मांगे तो क्या करें

अगर कोई दुकानदार आपके जबरन कैरी बैग के पैसे मांगता है तो आप इसका विरोध कर सकते हैं।

  • ग्राहकों को बिना किसी सही कारण के एक्स्ट्रा पैसे वसूलने के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है।
  • अगर आपके कैरी बैग के एक्स्ट्रा पैसे दे दिए हैं तो इसके बाद कुछ जरूरी काम करें।
  • सबसे पहले बिल को अपने पास सुरक्षित रखें।
  • जब आप इसके खिलाफ शिकायत करेंगे तो यह आपके काम आ सकता है।

यहां करें शिकायत

अगर आपसे कंपनी या दुकान ने बिना नियमों का पालन किए एक्स्ट्रा पैसे ले लिए हैं।

  • आप उसके खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • आप जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग यानी DCDRC में भी शिकायत कर सकते हैं।

अपने अधिकारों की जानकारी जरूर रखें

बिना किसी कारण के पैसे वसूलना बिल्कुल गलत है। अगर आगे कोई दुकानदार आपसे कैरी बैग के पैसे मांगता है तो आप अपने अधिकारों की जानकारी जरूर रखें और बिना कारण के पैसे न दें।

Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *