Sonam Raghuvanshi Honeymoon Murder Case – मध्यप्रदेश के इंदौर का हनीमून मर्डर केस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस सनसनीखेज वारदात में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अब जबकि सोनम को जमानत मिल चुकी है, सबकी नजरें राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर टिकी हैं।


पूरा मामला क्या है — A से Z तक

यह मामला इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी से जुड़ा है, जिनका विवाह 11 मई 2025 को सोनम के साथ संपन्न हुआ था। शादी के महज नौ दिन बाद, 20 मई को यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए मेघालय के लिए रवाना हुआ। लेकिन 23 मई को राजा अचानक लापता हो गए। शुरुआत में इसे एक सामान्य गुमशुदगी का मामला समझा गया, परंतु 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा स्थित एक झरने के पास गहरी खाई से राजा का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

राजा के शव के परीक्षण से यह स्पष्ट हो गया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक राजा के सिर पर किसी धारदार हथियार से दो बार जानलेवा प्रहार किए गए थे।

जांच में सामने आया कि सोनम के राज कुशवाहा से कथित प्रेम संबंध थे। पुलिस के अनुसार सोनम ने राजा को घूमने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या की साजिश रची। पीछे-पीछे अन्य आरोपी भी पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर राजा की हत्या कर दी। घटना के बाद सोनम वहां से फरार हो गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि 11 मई 2024 को इंदौर में शादी से पहले ही, करीब 11 दिन पहले, इस हत्या की साजिश रच ली गई थी।

पुलिस जांच की आंच जब सोनम तक पहुंची तो उसने 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। पूछताछ के दौरान पहले उसने लूटपाट की मनगढ़ंत कहानी सुनाई, लेकिन कड़ाई से हुई जांच में प्रेम त्रिकोण और हत्या की साजिश की बात उजागर हुई। पुलिस ने इस मामले में सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर आरोपत्र दाखिल किया।

Also Read Jabalpur Cruise Tragedy – मैंने पापा का हाथ पकड़ा – मां भी डूबी — नहीं भूलने वाला मंजर, जबलपुर क्रूज हादसे में अपनों को खोने वाले बच्चे का दर्द

Sonam Raghuvanshi Honeymoon Murder Case
Sonam Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

केस की टाइमलाइन — कब क्या हुआ?

11 मई 2025 — राजा और सोनम की शादी इंदौर में हुई

20 मई 2025 — हनीमून के लिए मेघालय रवाना

23 मई 2025 — राजा लापता

2 जून 2025 — सोहरा झरने के पास खाई में राजा का शव मिला

8 जून 2025 — सोनम ने गाजीपुर (UP) में सरेंडर किया

जुलाई-अगस्त 2025 — राज कुशवाहा और अन्य आरोपी गिरफ्तार

5 सितंबर 2025 — 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

28 अक्टूबर 2025 — सभी आरोपियों पर हत्या और साजिश के आरोप तय

28 अप्रैल 2026 — शिलांग कोर्ट ने चौथी बार में सोनम को जमानत दे दी

1 मई 2026 — राज कुशवाहा ने भी जमानत आवेदन लगाया, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे खारिज कर दिया


सोनम को जमानत क्यों मिली?

कोर्ट ने जमानत मंजूर करते हुए बताया कि सोनम को उसकी गिरफ्तारी के पुख्ता कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताए गए थे, जिससे उसके बचाव के अधिकार पर सीधा असर पड़ा है और अधिकारों का उल्लंघन हुआ।

सोनम करीब 11 महीनों से जेल में बंद थी और इससे पहले तीन बार उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। चौथी बार अदालत ने उसकी याचिका स्वीकार कर ली।

सोनम की जमानत की श र्तें:

  • वह बिना अनुमति शिलांग जिले से बाहर नहीं जा सकतीं
  • सोनम अपने पिता के साथ शिलांग के एक होटल में ठहरी हुई है। उसे हर सप्ताह थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

राज कुशवाहा की जमानत खारिज — क्यों?

राज के वकील ने जमानत आवेदन में कहा कि यह मामला अभी अंडर ट्रायल है और राज 11 माह से जेल में है, इस कारण उसे जमानत दी जाए। हालांकि उसे कोर्ट से राहत नहीं मिली।

अभी इस केस में चार गवाहों के ही बयान हो पाए हैं, जबकि 20 से ज्यादा गवाह इस केस से जुड़े हैं।

जमानत खारिज करने का आवेदन इस आधार पर लगाया जाएगा कि अभी गवाहों का ट्रायल नहीं हुआ है। जमानत होने पर सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है। शिलांग पुलिस भी इसी आधार पर जमानत खारिज करने का आवेदन लगाएगी।


राजा के परिवार का दर्द और गुस्सा

इस फैसले के बाद राजा की मां उमा रघुवंशी भावुक होकर फूट-फूट कर रो पड़ीं। उन्होंने इसे ‘पैसे का खेल’ बताते हुए कहा कि वह अपनी आंखों के सामने सोनम को सजा पाते देखना चाहती हैं। पिता अशोक रघुवंशी ने न्यायिक व्यवस्था पर दुख जताया। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने स्पष्ट किया है कि वे निचली अदालत के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी लगातार कह रहे थे कि केस को कमजोर किया जा रहा है। इसके पीछे कोई और भी व्यक्ति हो सकता है — क्या प्रेम प्रसंग की वजह से ही हत्या हुई या फिर व्यापार की कोई रंजिश इसकी वजह थी।


अब आगे क्या?

मेघालय की एक अदालत ने राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर लंबी बहस के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। अब आगामी आदेश में यह साफ होगा कि राज को राहत मिलेगी या उसे जेल में ही रहना होगा।

सोनम को जमानत मिल चुकी है, लेकिन केस खत्म नहीं हुआ है। अदालत में सुनवाई जारी रहेगी और आगे क्या फैसला आता है इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

तीन मोर्चे जिन पर अब लड़ाई जारी है :

  1. राजा का परिवार — सोनम की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती देगा
  2. राज कुशवाहा — जमानत याचिका खारिज हो चुकी है, जेल में रहेगा
  3. शिलांग पुलिस — सोनम की जमानत रद्द करवाने की कोशिश करेगी

निष्कर्ष

राजा रघुवंशी हत्याकांड भारत के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में से एक बन चुका है। शादी से पहले रची गई साजिश, हनीमून पर पति की हत्या, और अब कोर्ट में जारी कानूनी लड़ाई — यह मामला न्याय व्यवस्था की एक बड़ी परीक्षा बन गया है।

सोनम को जमानत मिलना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन यह अंतिम फैसला नहीं है। राजा के परिवार की लड़ाई जारी है और देश की नजरें इस मामले के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *