क्या वोट में बदलेगी थलापति के रोते-चिल्लाते फैंस की भीड़ : 15 अप्रैल 2026, तमिलनाडु के चेन्नई का टीनगर। एक्टर से राजनेता बने थलापति विजय का शाम 4 बजे रोड शो था। तैयारी सुबह 11 बजे से ही शुरू हो गई। जगह-जगह पुलिस की बैरिकेडिंग, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के मंच। विजय को देखने के लिए सुबह से फूल-माला लिए सड़कों पर लोग जुटने लगे।

रैली टीनगर पहुंचते ही विजय की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। उन्हें देखते ही एक शख्स जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आंखों में आंसू थे, क्योंकि इस पल का इंतजार उसने 6 घंटे धूप में खड़े रहकर किया था। विजय को लेकर ये दीवानगी रैली में जगह-जगह दिखी।

विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। विजय दो महीने पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि विधानसभा चुनाव में लड़ाई ‘विजय बनाम स्टालिन’ है। विजय की एंट्री से तमिलनाडु की राजनीति में क्या बदलेगा, हमने समझने की कोशिश की।

Also Read ईरान बोला- मौजूदा हालात में होर्मुज नहीं खुलेगा : अमेरिकी नाकेबंदी खत्म हो तभी सीजफायर

Watch Viral Reels – https://www.instagram.com/factsmedia08

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *