मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड एयरपोर्ट से गिरफ्तार : पश्चिम बंगाल के मालदा में हिंसा के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। मोफक्करुल को बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा गया, जह वह भागने की फिराक में था।

मोफक्करुल कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील है और वह 2011 में AIMIM का उम्मीदवार रह चुका है। मोफक्करुल पर आरोप है कि मालदा के सुजापुर में 1 अप्रैल को हुए विरोध प्रदर्शन में उसने भड़काऊ भाषण दिए।

जिससे जनता भड़क गई और हजारों लोगों ने कलियाचौक के BDO ऑफिस को घेर लिया। दो गेट बंद कर दिए गए, जिससे 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे अंदर फंसे रहे। देर रात उन्हें बाहर निकाला गया था।

Also Read – ट्रम्प की धमकी- ईरान के बचे-खुचे इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह करेंगे : पुल-बिजली प्लांट निशाने पर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *