ट्रम्प की धमकी – ईरान के बचे-खुचे इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह करेंगे : ट्रम्प ने ईरान को लेकर नई धमकियां दी हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने अभी तक ईरान के बचे-खुचे इन्फ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह निशाना बनाना शुरू भी नहीं किया है।

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “दुनिया की सबसे ताकतवर अमेरिकी सेना का अगला निशाना अब पुल होंगे, उसके बाद बिजली प्लांट।” उन्होंने यह भी कहा कि नए नेतृत्व को पता है कि क्या करना है और उसे जल्दी करना होगा।

वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ईरान में जिस पुल पर हमला किया गया, उसका मकसद ड्रोन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की आवाजाही को रोकना था। ईरान का कहना है कि यह एक नागरिक पुल था और इसे नष्ट करना युद्ध अपराध है।

इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि ईरान अगर अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले प्रस्ताव को नहीं मानता, तो अमेरिका ईरान के अंदर अपने सैन्य हमले और तेज कर देगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *