ट्रम्प ने होर्मुज-स्ट्रेट को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प’ कहा : ट्रम्प ने मियामी बीच में एक कार्यक्रम के दौरान होर्मुज स्ट्रेट को मजाक में ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प’ कहा। उन्होंने कहा, ‘ईरान को इसे खोलना होगा, स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प, मेरा मतलब होर्मुज।’
इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘माफ कीजिए, यह एक गलती थी।’ ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान में अब भी 3554 टारगेट बचे हुए हैं, जिन पर अमेरिका हमला कर सकता है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान पहले जितना मजबूत नहीं रहा और अमेरिकी हमलों से उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हुई है।
इसके अलावा ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान में चल रही स्थिति को जंग नहीं बल्कि ‘मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट’ कहते हैं और इसके पीछे एक कानूनी कारण है। उन्होंने कहा, ‘युद्ध शुरू करने के लिए संसद की मंजूरी जरूरी होती है।’
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान में चल रहा यह ऑपरेशन बिना संसद की औपचारिक मंजूरी के अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभियान माना जा रहा है।

